
Ranchi : नगर निकाय चुनाव के बाद ही प्रशासन के लोग मतगणना की तैयारी में जुट गये हैं. मतगणना शुक्रवार को 34 स्थानों पर की जायेगी. मतगणना को लेकर सभी केंद्रों के ईद-गिर्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी
मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों से कहा गया है कि वे मतगणना के दौरान अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं आएंगे. मतगणना के दौरान मोबाइल, कलम-पेंसिल आदि लाने पर पाबंदी है. ऐसा इसलिए ताकि मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा सके.
इसे भी देखें- राज्य के 65.15 फीसदी लोगों ने निकाय चुनाव में किया अपने मतों का इस्तेमाल, रांची में 49.3 फीसदी वोटिंग
कपाली में उपाध्यक्ष छोड़ शेष पदों के लिए होगी गिनती
सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद का चुनाव रद्द कर दिया गया है. झामुमो प्रत्याशी का चुनाव चिह्न अधूरा अंकित रहने के कारण हुई. गलतफहमी की वजह से यह चुनाव रद्द हुआ. हालांकि 20 अप्रैल को उपाध्यक्ष छोड़, अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षद के विभिन्न पदों के लिए मतों की गिनती होगी. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बाद में तय होगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




