Lohardaga

Lohardaga: सरना स्थल में आवागमन के लिए सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Lohardaga: जिले के शहरी क्षेत्र के न्यू रोड अमला टोली के सैकड़ों आदिवासी दलित ग्रामीण आवागमन और सरना स्थल जाने के लिए सड़क की मांग करते हुए लोहरदगा उपायुक्त को ज्ञापन सौंप बाहरी लोगो द्वारा जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. वही सड़क की मांग करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव जगदीप भगत ने अपने ही सता दल के सरकार और कांग्रेस पार्टी पर आदिवासियों और दलितों का शोषण का भी आरोपी लगाया. न्यू रोड अमला टोली लोहरदगा (कांग्रेस ऑफिस के बगल) मे वर्षो पुराना आदिवासियों का धार्मिक सरना स्थल और अखड़ा है जहा वर्षो से आदिवासी समाज के लोग आते जाते है लेकिन कुछ समय पहले जमीन माफिया द्वारा जमीन की बिक्री करते हुए सरना स्थल की सड़क की भी बिक्री कर दी गई। जिसके बाद इस मामले और सड़क की मांग को लेकर आदिवासी समाज और ग्रामीण गोलबंद है.
इसे भी पढ़ें: रांची के कचहरी मार्केट दुकानदार संघ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज, 305 दिनों के देरी से दाखिल हुई थी अपील

कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने भी उपायुक्त से सरना स्थल जाने के लिए सड़क की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच के साथ वर्तमान सरकार पर असवेंदशीलता का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जगदीप भगत ने कहा है कि झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस व राजद की सरकार है. कहने को तो यहां आदिवासी, मूलवासी की सरकार है. परंतु स्थानीय नीति, 1932 खतियान ये सब धोखा है.

झारखंड में आज आदिवासियों पर शोषण, अत्याचार, हक अधिकार आदिवासियों का जमीन, जायदाद, हक व अधिकार का हनन खुलेआम हो रहा है और ये सब सारे प्रशासनिक पदाधिकारीयो के द्वारा सरकार के इशारे पर किया जा रहा है. सरना स्थल में सड़क की मांग को लेकर पूर्व भाजपा के रघुवर सरकार के समय भी संज्ञान मे दिया गया था, उस समय भाजपा सरकार जनता के प्रति संवेदनशील जवाब दिया था, और आज सरकार संवेदनहीन हो गई हैं. जनसमस्या के प्रति कोई सुध लेने वाला नही. अगर यही सिलसिला रहा तो आने वाले दिनों में झारखंड मे आदिवासियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button