Uncategorized

कैबिनेट का फैसला : झारखंड में अब महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट

NEWSWING

Ranchi, 07 November : झारखंड में अब महिलाएं भी नाइट शिफ्ट कर सकती हैं. ऐसा झारखंड कारखाना संशोधन अध्यादेश 2017 के स्वीकृति के बाद संभव हो पाया है. मंगलवार को हुए झारखंड की कैबिनेट की बैठक में 24 अहम फैसले लिए गए. इसमें झारखंड कारखाना संशोधन अध्यादेश 2017 पर भी मुहर लग गयी. अध्यादेश की स्वीकृति के बाद अब ओवर टाइम में भी दोगुनी वृद्धि हो गयी है. इससे पहले तीन महीने में सिर्फ 75 घंटे ही ओवरटाइम किया जा सकता था. लेकिन, अब 150 घंटा हर तीन महीने में ओवरटाइम काम किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ेंः कामकाजी महिलाएं अब यौन उत्पीड़न की कर सकती हैं ऑनलाइन शिकायत

सालाना आय 72 हजार, तो उठा सकते हैं सीएम कन्यादान योजना का लाभ

मंगलवार को हुए कैबिनेट बैठक से पहले सिर्फ बीपीएल परिवार ही सीएम कन्यादान योजना का फायदा उठा सकते थे. लेकिन अब वो परिवार भी सीएम कन्यादान योजना का लाभ उठा सकता है जिसकी सालाना आय 72 हजार रुपए से कम है.

अन्य फैसले

–    दीन दयाल लोक वास्तु भंडार यानि पीडीएस दुकान में अब गैर पीडीएस सामान भी डीलर रख सकते हैं.

–     12 नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगम के मास्ट प्लान तैयार. इनमें फुसरो, धनबाद, चास, जमशेदपुर, चिरकुंडा, मीहीजाम, जामतारा, कपाली, नगर उटारी, छतरपुर, देवघर, रामगढ़ शामिल हैं.

–    झारखंड स्थापना दिवस के लिए झारखंड आकस्मिक फंड से 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

–    रांची के बरही में औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए 30.68 करोड़ रुपए की स्वीकृति.

–    कृषी, पशुपालन और सहकारिता विभाग के कार्यालय और गोदाम के लिए 69.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति. राज्य भर में 426 गोदाम और कार्यालय का निर्माण होगा. हर कार्यालय और गोदाम बनाने के लिए 16.23 लाख रुपए खर्च होंगे.

–    जमशेदपुर और गिरिडीह में नए डेयरी प्लांट का निर्माण होगा. 2017-18 में खर्च होंगे 22.61 करोड़. कुल योजना 75.34 करोड़ की.

–    उद्यान विकास योजना की स्वीकृति. योजना पर 50 करोड़ खर्च होंगे.

–    विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय बनाने के लिए 348.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति.

2 Comments

  1. 541161 655326Hey, you used to write great, but the last few posts have been kinda boringK I miss your super writings. Past several posts are just a bit bit out of track! come on! 365254

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button