Uncategorized

आईएएस अधिकारी हड़ताल पर नहीं , राजनीतिक फायदे के लिए  हो रहा हमारा इस्तेमाल : आईएएस एसोसिएशन

NewDelhi  :  दिल्‍ली आईएएस एसोसिएशन ने अपनी कथित हड़ताल के संबध में जानकारी देने के लिए रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एसोसिएशन ने कहा कि दिल्ली में आईएएस अधिकारियों की कोई हड़ताल नहीं है. कहा कि  राजनीतिक फायदे के लिए ब्यूरोक्रेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. आईएएस एसोसिएशन की ओर से मनीषा सक्सेना ने पत्रकारों को जानकारी दी कि आईएएस अफसर हर रोज नियमित रूप से अपने कार्यालय आ रहे हैं और अपना काम निबटा रहे हैं. कहा कि हड़ताल की बात बिल्कुल झूठी और निराधार है.

इसे  भी  पढ़ें   : केजरीवाल सरकार से HC का सवालः उपराज्यपाल के दफ्तर में धरना देने का किसने दिया अधिकार ?

हम सरकार की बैठकों में शामिल हो रहे हैं

बताया कि हम सरकार की बैठकों में शामिल हो रहे हैं. सभी विभाग अपना काम कर रहे हैं. उन्‍़होंने कहा कि हमें निशाना बनाया जा रहा है. इस क्रम में  आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी ने कहा कि हम डरे हुए हैं और पीड़ित महसूस कर रहे हैं.  कहा कि हमारा राजनीतिक कारणों से इस्तेमाल किया जा रहा है. हमें हमारा काम करने दें. बता दें कि  आइएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म करने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में एलजी हाउस में आप नेताओं का धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button