Uncategorized

कंस्ट्रक्शन कंपनी के अगवा मुंशी प्रकाश उरांव बरामद, पुलिस के डर से अपराधियों ने जंगल में छोड़ा

Ranchi  :  नामकुम थाना क्षेत्र की हड़ाप पंचायत के सपारोम में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी संतोष कंस्ट्रक्शन के अगवा किये गये  मुंशी प्रकाश उरांव को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस की टीम की तेज छापेमारी को देखते हुए अपहरणकर्ताओं ने आकाश को नामकुम के जंगल में लाकर छोड़ दिया और फरार हो गये. दरअसल पुलिस ने नामकुम जंगल की घेराबंदी कर दी थी, जिससे घबराकर अपहरणकर्ताओं ने आकाश को मुक्त कर दिया. अपहरणकर्ता से मुक्त होकर प्रकाश के लौटने के बाद डीएसपी हेड क्वार्टर अमित कच्छप ने उससे पूछताछ की. लेकिन प्रकाश के डरे सहमे होने के कारण पुलिस ने उसे घर पहुंचा दिया है.

इसे भी पढ़ें – केजरीवाल ने मोदी को पत्र लिख कहा – खत्म करायें आईएएस अधिकारियों की हड़ताल नहीं तो पीएम कार्यालय पर देंगे धरना 

क्या है मामला

नामकुम थाना क्षेत्र की हड़ाप पंचायत के सपारोम में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी संतोष कंस्ट्रक्शन के मुंशी आकाश उरांव का मंगलवार की रात अपहरण कर लिया गया था. आकाश अपनी स्कूटी पर सहकर्मी यशंवत के साथ काम खत्म कर लौट रहा था. इसी दौरान सपारोम व कोचड़ो के बीच पुल के समीप छिपकर बैठे चार अपराधियों ने दोनों को रुकवाया. इसके बाद हथियार के बल दोनों को अपने कब्जे में ले लिया. चारों अपराधी हथियार से लैस थे. जिसके बाद तीन अपराधी आकाश को स्कूटी समेत पहाड़ की ओर ले गये. जबकि एक अपराधी यशवंत के पास ही रुका रहा. इसी दौरान यशंवत मौके से भागने लगा. इस क्रम में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. जिसमें अपराधी की पिस्तौल खुल गयी और गोली नीचे गिर गयी.  इसके बाद घायल यशवंत ने हल्ला किया तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को देखकर अपराधी वहां से भाग गये.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button