Uncategorized

शिक्षा सचिव ने कहा- संख्या बल के आधार पर सरकार को डराएं नहीं पारा शिक्षक, संघ ने कहा- मांग पूरा करने पर ध्यान दें शिक्षा सचिव, धमकाएं नहीं

Ranchi : राज्य भर के पारा शिक्षक पांचों प्रमंडल से चलकर रांची पहुंचने वाले हैं, इसके लिए पदयात्रा पर हैं. पदयात्रा के तीसरे दिन आज कोडरमा से चलकर निकली टीम अपनी यात्रा ईचाक से आगे बढ़ायी, वहीं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से निकली पारा शिक्षकों की टोली आज सिसई से आगे बढ़ी. अन्य तीन प्रमंडलों के पारा शिक्षक भी अपनी मांग को लेकर तत्परता के साथ मांगें मनवाने आगे बढ़ रहे हैं. विदित हो कि पारा शिक्षक योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं. 23 अप्रैल से रांची में वे मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे.

Ranchi : एक तरफ राज्य भर के पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. 23 अप्रैल को सीएम आवास घेराव के लिए राज्य के पांचों प्रमंडल से पारा शिक्षकों की टोली रांची के लिए पदयात्रा कर रही है. आज तीसरे दिन कोडरमा से चलकर निकली टीम अपनी यात्रा ईचाक से आगे बढ़ायी, वहीं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से निकली पारा शिक्षकों की टोली आज सिसई से आगे बढ़ी. विदित हो कि पारा शिक्षक योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन को लेकर आगे बढ़ा रहे हैं. 23 अप्रैल से रांची में वे मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे. 

वहीं दूसरी ओर राज्य के शिक्षा सचिव एपी सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि पारा शिक्षक संख्या बल के आधार पर सरकार को डराएं नहीं. उनकी मांग नाजायज है. शिक्षा सचिव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुये पारा शिक्षक संघ के संजय दूबे ने कहा कि शिक्षा सचिव महोदय पारा शिक्षकों की मांग को पूरा करने पर ध्यान दें और धमकी देना बंद करें.

इसे भी पढ़ें –  NEWSWING IMPACT: कंबल घोटाला की खबर छपने के बाद हुई कार्रवाई, वापस लिए गए झारक्राफ्ट सीईओ के सारे पावर

पारा शिक्षकों की मांग पूरी करें, धमकी देना बंद करें शिक्षा सचिव : संजय दूबे 

पारा शिक्षक संघ के संजय दूबे ने कहा कि शिक्षा सचिव महोदय पारा शिक्षकों की मांग को पूरा करने पर ध्यान दें और धमकी देना बंद करें. उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों को बच्चों के भविष्य की चिंता है. उन्होंने ये भी कहा कि पारा शिक्षक के मौत का जिम्मेवार कौन है, सही समय पर पारा शिक्षकों को मानदेय भी नहीं मिलता, सिर्फ धमकी मिलती है और शोषण करती है.

इसे भी पढ़ें – अपनी मांगोंं को लेकर राज्य भर के पारा शिक्षक आंदोलनरत, 23 अप्रैल से सीएम आवास का अनिश्चितकालीन घेराव 

किन मांगों को लेकर पारा शिक्षक कर रहे हैं आंदोलन

पारा शिक्षक पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. पहले चरण में इन्होंने शिक्षा मंत्री नीरा यादव के आवास का घेराव किया था. दूसरे चरण में सीएम आवास घेरने की योजना है. इनकी मांगों की अगर बात करें तो

  • समान काम के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक समान वेतन.
  • टेट पास पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्ति.
  • राज्य के पारा शिक्षकों को ईपीएफ से जोड़ा जाए. ताकि मरनोपरांत या सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें भी थोड़ा सहारा मिले.
  • पारा शिक्षक की ट्रेनिंग के लिए जो राशि सरकार की तरफ से ली गयी है, सरकार उसे वापस करे.  
  • पारा शिक्षक कल्याण कोष का गठन हो.

    न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलोभी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button