
NewDelhi : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,370 नये मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 78,14,682 हो गयी. इनमें से 70,16,046 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 89.78 प्रतिशत हो गयी है.
24 घंटे में 650 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 78,14,682 लोग संक्रमित हो चुके हैं.इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 650 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,956 हो गयी है.देश में कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.51 प्रतिशत रह गयी है.
देश में 6,80,680 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 8.71 प्रतिशत है. आईसीएमआर के अनुसार, 23 अक्टूबर तक कुल 10,13,82,564 नमूनों की जांच की चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 12,69,479 नमूनों की जांच की गयी.
इसे भी पढ़ें : रिपब्लिक टीवी का संकट बढ़ा, अब संपादकों, एंकरों पर मुकदमा दर्ज, चैनल ने अघोषित आपातकाल करार दिया




