
Koderma : मंगलवार को जिले के कोडरमा जंक्शन रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
घायल की पहचान राम ब्रिज चौहान उम्र 60 वर्ष ग्राम नवादा बिहार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार वह कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद पानी पी रहे थे. पानी-पीते ही ट्रेन धीरे-धीरे खुलने लगी और दौड़ के पकड़ने के दौरान अचानक पैर फिसल कर ट्रेन के नीचे चले गये और गंभीर रूप से घायल हो गये.
सूचना मिलने पर जीआरपीएफ ने घायल को कोडरमा सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज चल शुरू किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें : Ranchi : Ultrasound सेंटरों के लिए आदेश जारी, नोटीस बोर्ड लगाना अनिवार्य




