
Koderma: सेक्रेड हार्ट स्कूल में रविवार को क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यालय परिसर में आकर्षक चरनी सजाया गया था, जहां प्रभु यीशु का जन्म उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. इस मौके पर सांता क्लॉज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. बच्चों के बीच गीत, संगीत, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने इस पर अपने विचार भी रखे. इसके बाद सांता क्लॉज के रूप में सजा साहिल सुमन ने बच्चों के बीच टॉफियां बांटी. विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार हमें क्षमा दानकरने की सीख देता है. मौके पर इलमा परवेज, कौशतुभी काव्या, साक्षी सिंह, नेहा सिंह, कोमल कुमारी, शरण्य सिंह, हरनेक सिंह, हरविंन सिंह, निधि कुमारी, आशुतोष कुमार, वासु गौतम, शायमा प्रवीण, सावित्री सिंह, पीयूष कुमार, आर्यन कुमार, दिव्यम कुमार ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों में किशोर कुणाल, शशि राज, शालू अरोड़ा, सीमा जैन, अलका सिंह, कामिनी सहाय, रूबी वर्मा, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका सिंह, दीक्षा सिंह, कुंतल जेठवा, रंजीता कुमारी, मौमिता नंदी, सपना शर्मा, रेखा राणा, श्वाति कुमारी, श्वेता कुमारी, सरोज पांडेय, लता सिन्हा, स्वीटी सिन्हा, पूजा सलूजा और मरियम फातिमा समेत अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें: पलमा-गुमला फोरलेनिंग: जिला भू-अर्जन में पांच कानूनगो की हुई प्रतिनियुक्ति,अब मुआवजा वितरण में आएगी तेजी




