National

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना वायरस की चपेट में

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है.

NewDelhi : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है. यह जानकारी राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट ने दी है.  केरल राजभवन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है.

हालांकि मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं, जो पिछले हफ्ते  दिल्ली में मेरे संपर्क में आये थे, वे अपनी कोविड जांच करवा लें या एहतियातन आइसोलेशन में रहें.

शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,62,080 पहुंचे

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के 50,356 नये मामले सामने आये हैं. जिसके बाद शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,62,080 हो गये हैं. इनमें से 78 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गयी है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 577 और लोगों की मौत हुई है.साथ ही देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,25,562 लोगों की मौत हो चुकी है.

मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 78,19,886 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गयी है. देश में कोविड-19 से मृत्यु दर कम होकर 1.48 प्रतिशत रह गई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,16,632 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button