नई दिल्ली, 29 दिसम्बर | लोकसभा में लोकपाल विधेयक पारित होने के दो दिन बाद गुरुवार को सरकार ने इसे राज्यसभा में पेश कर दिया। बहस शुरू हो चुकी है. भाजपा सांसद अरूण जेटली ने विरोध में भाषण दिया.
प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मामलों के राज्यमंत्री वी. नारायणसामी ने सुबह 11 बजे सदन में इस विधेयक को पेश किया।
सदन के नेता और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उपस्थित नहीं होने के कारण हालांकि विधेयक पर तुरंत चर्चा शुरू नहीं हो सकी। सदन के नेता के मौजूद नहीं होने पर उठाए गए विपक्ष के सवाल पर सभापति हामिद अंसारी ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।




