Uncategorized

पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमणियन का निधन, रक्षा मंत्री और आईएएस संघ ने शोक जताया

New Delhi: पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमणियन का निधन हो गया. आज अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वह 79 वर्ष के थे. सुब्रमणियन एक अगस्त 1996 से 31 मार्च 1998 तक कैबिनेट सचिव रहे. उनकी मौत के कारणों और अन्य जानकारियों का अभी पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़ेंः दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती: कटियार

आईएएस संघ ने ट्वीट किया

भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) संघ ने ट्वीट कर कहा, “टी एस आर सुब्रमणियन के निधन की खबर सुनकर काफी हैरानी हुई. वह सबसे बेहतर थे. उनका जाना आईएएस समुदाय तथा राष्ट्र के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है. परिवार के सभी सदस्यों के लिए गहरी संवेदना है. हम उम्मीद तथा प्रार्थना करते हैं कि आपके विचार व सिद्धांत निरंतर हमारा मार्गदर्शन करें.” 

इसे भी पढ़ेंः श्रीनगर के सेंट्रल जेल में युवाओं को बनाया जा रहा कट्टरपंथी, धड़ल्ले से हो रहा मोबाइल फोन का इस्तेमाल

टी एस आर सुब्रमणियन की मौत पर शोक जताया

आईएएस संघ के अनुसार पूर्व कैबिनेट सचिव टी एस आर सुब्रमणियन का अंतिम संस्कार शाम साढ़े पांच बजे यहां लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह और अन्य आईएएस अधिकारियों ने उनकी मौत पर शोक जताया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button