BiharJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

चारा घोटालाः कुछ घंटों में लालू यादव समेत 99 अभियुक्तों को सुनाई जाएगी सजा, दोषी करार होते ही जाना पड़ेगा जेल

Ranchi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चार घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में कुछ घंटों में सीबीआई की अदालत फैसला सुनाएगी. लालू प्रसाद समेत 99 अभियुक्तों के खिलाफ फैसला सुनाया जाएगा. दोषी साबित होते ही लालू प्रसाद को जेल जाना पड़ जाएगा. 10.30 बजे अदालत की कार्यवाही शुरू होनी है.

 

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का चारा घोटाले से जुड़ा पांचवा मामला है. इस मामले को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सबसे अधिक 139.5 करोड़ रुपये की यहां से निकासी हुई थी. इससे पहले चाईबासा के दो, देवघर व दुमका कोषागार से जुड़े एक-एक मामले पर अदालत सजा सुना चुकी है. लालू प्रसाद इन मामलों में सजायाफ्ता हैं. फिलहाल जमानत पर हैं.

 

सीबीआई की अदालत ने लालू को सशरीर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है. इसे ध्यान में रखते हुए लालू 13 फरवरी को रांची पहुंच चुके हैं. 14 फरवरी को उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी पति के साथ रांची पहुंची है. उनके कुछ और परिजनों के आज रांची पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

 

बढ़ाई गई कोर्ट परिसर की सुरक्षा

इस मामले की सुनवाई के दौरान भीड़ जुटने की आशंका के मद्देनजर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई है. लालू समेत अन्य 98 अभियुक्त अपने-अपने परिजनों व समर्थकों के साथ कोर्ट पहुंचेंगे, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है. इसके मद्देनजर सोमवार को कुछ पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट परिसर का जायजा भी लिया है.

139.35 करोड़ रूपये की अवैध निकासी

चारा घोटाले मामले को राज्य की बड़े घोटालों में शामिल है. जिसमें 139.35 करोड़ रूपये की अवैध निकासी की गयी थी. मामला डोरंडा कोषागार का है. वहीं, चारा घोटाले के नाम पर अन्य चार जिलों में भी अवैध निकासी की गयी. इनमें से दो मामले चाईबासा कोषागार से संबंधित है. एक मामला दुमका कोषागार से संबंधित रहा. एक मामला देवघर कोषागार से जुड़ा है. चाईबासा कोषागार, दुमका कोषागार और देवघर कोषागार मामलों में लालू प्रसाद यादव को कुल 27 वर्षों की सजा कोर्ट ने दी है. वहीं, डोरंडा कोषागार मामले में 15 फरवरी 2022 को सजा सुनाई जाएगी. जानकारी हो कि चार मामलों की आधी सजा लालू प्रसाद यादव पूरी कर चुके है. आधी सजा पूरी करने पर सीबीआइ की कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी. तब लालू कोर्ट के बाहर आये.

Related Articles

Back to top button