
Ranchi: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) अब सोशल ऑडिट नहीं करेगी. जिन अधिकारियों ने यह जिम्मेवारी दी थी, जांच कर उनपर कार्रवाई होगी. विधायक प्रदीप यादव के सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने यह जवाब सदन में दिया है. उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट का काम मनरेगा से ही होगा. मालूम हो कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है.
दरअसल, प्रदीप यादव ने सवाल पूछा था कि मनरेगा कानून के तहत योजनाओं के चयन में ग्राम सभा की भूमिका को दरकिनार कर JSLPS के द्वारा योजनाओं का चयन के साथ सोशल ऑडिट की जिम्मेवारी दी गयी है. इसके दोषियों पर कब तक कार्रवाई होगी?
लॉकडाउन के समय विशेष परिस्थिति में लिया गया था मदद
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि लॉकडाउन के समय विशेष परिस्थिति में JSLPS से मदद लिया गया था. सोशल ऑडिट की जिम्मेवारी को बंद कर दिया गया है.




