Uncategorized

रांची चैम्बर्स-निगम के कैंप में 70 व्यापारियों को ट्रेड लाईसेंस जारी

News Wing

Ranchi, 18 November : नगर निगम और चैम्बर के सयुंक्त तत्वाधान में शनिवार को रातू रोड व चैम्बर भवन में लाइसेंस कैम्प लगाये गये. इसमें 70 व्यापारियों को ट्रेड लाईसेंस जारी किया गया. साथ ही पूर्व लाइसेंस का नवीकरण किया गया. चैम्बर की नागरिक सुविधा उपसमिति के चेयरमैन विकास विजयवर्गीय ने बताया कि कैंप के माध्यम से दुकानदार सुगमता से लाइसेंस प्राप्त कर रहे हैं. चैम्बर द्वारा जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जा रहा है.

जानकारी के लिए प्रचार वाहन घूम रहे हैं. दुकानदारों को लाइसेंस लेने की अपील की जा रही है. कैंप को सफल बनाने में कुणाल आजमानी, सह सचिव प्रवीण छावड़ा, उपसमिति के चैयरमेन विकास विजयवर्गीय रोहित पोद्दार ने सहयोग किया. रविवार को यह कैंप पिस्का मोड़ में लगाया जायेगा. गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों में शहर के विभिन स्थानों पर ट्रेड लाइसेंस के लिये कैंप लगाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button