Uncategorized

शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो में एक दिन में तीन लोगों को डेट कर पायेंगी महिला

New Delhi : बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ब्लाइंड डेटिंग रियलिटी शो में बतौर होस्ट डिजीटल मंच पर नई शुरुआत करने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस शो के जरिए वह चाहती हैं कि महिलाएं यह जानें कि ऐसी कौन सी आदतें है जो वे अपने साथी में नहीं चाहतीं. शिल्पा अमेजन प्राइम वीडियो के ‘‘हीयर मी, लव मी ’’ शो को होस्ट करती दिखाई देंगी. शिल्पा का मानना है कि डिजीटल मंच भविष्य है और पहले ही इससे बड़ी संख्या में युवा दर्शक जुड़ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: 10 साल बाद सलमान के साथ इस फिल्म में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा

किस्मत से मिलता है सच्चा प्यार

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं नहीं जानती कि बहुत सारी महिलाएं अपना सच्चा प्यार या जीवनसाथी कैसे ढूंढेंगी लेकिन शो में उनकी मेंटर के तौर पर मेरा मकसद उन्हें यह जानने में मदद करना होगा कि वह अपने साथी में कौन सी आदतें नही चाहती. फ्रीमेंटरमीडिया इंडिया इस वेब सीरीज का निर्माण करेगी. इसमें एक ऐसी युवती को लिया जाएगा जो प्यार की तलाश कर रही हैं और उसे एक ही दिन में तीन डेट पर भेजा जाएगा लेकिन वह उन्हें देख नहीं पाएंगी. शिल्पा ने कहा कि आज के रिश्तों की असल समस्या यह है कि लोग एक–दूसरे की बात सुनना नहीं चाहते. इसलिए इस शो का नाम ‘हीयर मी, लव मी’ है ना कि ‘सी मी, लव मी’. मुझे लगता है कि प्यार किस्मत से मिलता है. 

5646

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button