Uncategorized

रामगढ़ः हाईवा-बस की जोरदार टक्कर में सात घायल, चार गंभीर रिम्स रेफर

NEWSWING

Ramgarh, 07 November : कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ के समीप मंगलवार को यात्रियों से भरी एक बस को हाईवा ने टक्कर मार दी जिसमें बस पर सवार सात यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका ईलाज किया. वहीं चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.

बस को पीछे से हाइवा ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार पम्मी बस जमुवा से रांची जा रही थी. चालक ने नयामोड़ के पास यात्रियों को बस में चढ़ाने के लिए बस को रोका. इसी दौरान पीछे की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें बस पर सवार सात यात्री घायल हो गये. दुर्घटना में खलासी रवि तिवारी, अतियाफ हसनैन, फरहत सुल्ताना, अबु हसनैन, गुड़िया देवी, मीना देवी, बिराजो देवी, तुबा हसनैन घायल हो गये. इनमें से चार गंभीर लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button