Uncategorized

न्‍यूयॉर्क एयरपोर्ट पर 2 घंटे हिरासत में रहे शाहरूख

न्यू यॉर्क।। येल यूनिवर्सिटी जाने के लिए न्यू यॉर्क एयरपोर्ट पर पहुंचे बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान को दो घंटे तक रोककर रखा गया। येल यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करने से पहले तीन घंटे तक न्यू यॉर्क में मजबूरन रुके खान ने कहा ‘जैसा की हमेशा होता है’ मैं एयरपोर्ट पर ‘हिरासत’ में हूं। ‘

शाहरुख खान के साथ नीता अंबानी अपने प्राइवेट प्लेन से न्यू यॉर्क के वाइट प्लेन एयरपोर्ट पर पहुंचीं। अंबानी की बेटी येल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि बाकी सभी यात्रियों को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने तुरंत बाहर जाने की मंजूरी दे दी, लेकिन शाहरुख खान को अधिकारियों ने रोक लिया।

बाद में उन्हें भी बाहर जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई। इस घटना से खान काफी परेशान थे। येल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को जब इस घटना का पता चला तो, उन्होंने वॉशिंगटन में गृह सुरक्षा मंत्रालय, इमिग्रेशन और कस्टम विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। 2009 में भी शाहरुख खान को न्यू यॉर्क एयरपोर्ट पर दो घंटे तक रोक लिया गया था और काफी पूछताछ के बाद ही उन्हें छोड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button