Uncategorized

JMM विधायक पौलुस सुरीन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पुलिसिया कार्रवाई पर लगायी रोक

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को झामूमो विधायक पौलुस सुरीन को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने पौलुस सुरीन पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी. कोर्ट ने नौ अप्रैल तक स्री सुरीन के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगायी है. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक पौलपस सुरीन पर भूषण सिंह और राम गोविंद सिंह की हत्या का आरोप है. वहीं, विधायक सुरीन की ओर से लड़ने वाले अधिवक्ता संजीव कुमार ने कहा कि वर्ष 2013 से अब तक पुलिस ने खोजबीन नहीं की, लेकिन अब मामले में तीव्रता दिखाना राजनीति से प्रेरित है.

इसे भी पढ़ें – भूषण सिंह हत्याकांड में तोरपा विधायक पौलुस सुरीन फरार, नहीं आ रहे विधानसभा

वर्ष 2013 में हुई थी भूषण सिंह की हत्या

वर्ष 2013 में भूषण सिंह की हत्या हुई थी. भूषण सिंह पुलिस का एसपीओ (स्पेशल पुलिस अफसर) थे. उनकी हत्या के बाद भूषण सिंह के भाई कमानी सिंह ने कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि विधायक पौलुस सुरीन  के इशारे पर ही पीएलएफआई के उग्रवादियों ने भूषण सिंह की हत्या की.  घटना में पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप, सबजोनल कमांडर जिदन गुड़िया समेत अन्य उग्रवादियों का हाथ बताया गया था. प्राथमिकी में कहा गया था कि  विधायक की भूषण से पुरानी दुश्मनी चल रही थी. विधायक ने भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी थी. मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के उग्रवादियों के अलावा विधायक पौलुस सुरीन  के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की थी.

इसे भी पढ़ें – भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर सदन को घेरने वाला जेएमएम का एक विधायक निकला कोयला चोर, दूसरे पर हत्या का आरोप

गिरफ्तारी के डर से पौलुस ने नहीं लिया था विधानसभा सत्र में हिस्सा

बता दें कि खूंटी के तोरपा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक पौलुस सुरीन  विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं लिया था. पता चला था कि पोलूस सुरीन गिरफ्तारी के डर से विधानसभा नहीं आ रहे थे. कर्रा के भूषण सिंह हत्याकांड में हाईकोर्ट से पौलुस सुरीन  का बेल रिजेक्ट हो गया था. जिसके बाद पुलिस रिकॉर्ड में वह वांटेड हो गये थे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड: सीआइडी द्वारा तैयार स्पीडी ट्रायल की लिस्ट में 501 गंभीर आपराधिक मामले, लेकिन इस लिस्ट में विधायकों से जुड़ा कोई मामला नहीं

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button