Uncategorized

पंजाब : इज्जत बचाने को बस से कूदी मां-बेटी, बेटी की मौत

चंड़ीगढ़ : पंजाब में छेड़छाड़ से बचने के लिए एक मां व उसकी नाबालिग बेटी ने चलती बस से छलांग लगा दी। इसमें बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल बताई गई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बस स्टाफ पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार शाम चंडीगढ़ से 175 किलोमीटर दूर मोगा कस्बे में हुई।

चिकित्सकों ने बताया कि जब लड़की(13) को अस्पताल लाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मां को मोगा में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बस के स्टाफ और कुछ अज्ञात युवकों पर हत्या (भारतीय दंड संहिता की धारा 302), हत्या का प्रयास (धारा 307), छेड़छाड़ (धारा 354) और एक ही मकसद से किए अपराध (धारा 34) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

ओरबिट एविएशन बस पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार से ताल्लुक रखती है। इसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बुधवार रात मीडिया को बताया, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। दोषियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। बस को जब्त कर लिया गया है।”

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस में चढ़ने के बाद कुछ युवकों ने किशोरी और उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की। उन पर अश्लील टिप्पणियां भी की।

जब दोनों ने बस से उतरने की कोशिश की, तो बस चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया, “बस में कोई भी उन दोनों की मदद के लिए आगे नहीं आया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बस में ज्यादा सवारियां नहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button