Uncategorized

पलामू: बिजली पोल से टकराया ट्रैक्टर, तीन मजदूरों की मौत (देखें वीडियो)

NEWSWING

Daltonganj, 12 November : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर-नवडीहा सड़क पर एक बालू से भरा ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकरा गया. पोल से टकराने के बाद ट्रैक्टर पलट गया. जिससे उस पर सवार चालक सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई. सभी की पहचान हो गई है. पोस्टमाटर्म के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ड्राइवर के जगह मजदूर चला रहा था ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार रविवार को एक ट्रैक्टर बालू लेकर मंडया गांव जा रहा था. ट्रैक्टर पर तीन मजदूर सवार थे. एक मजदूर ही ट्रैक्टर चला रहा था. छतरपुर नवडीहा सड़क पर सहरसवा मोड़ पर चालक का ट्रैक्टर पर से नियंत्रण हट गया. नतीजा ट्रैक्टर सड़क किनारे बिजली के खंभे के टकराकर पलट गया. गांव के लोगो का कहना है कि ट्रैक्टर की स्पीड काफी ज्यादा थी. हादसे के बाद ट्रैक्टर का इंजन और डाला अलग अलग हो गया था. बिजली का खंभा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

मृतकों की हुई पहचान

छतरपुर पुलिस के अनुआर मारे गए मजदूरों की पहचान मंडया निवासी 23 वर्षीय भोला सिंह, 18 वर्षीय बबलू पासवान और 18 वर्षीया मुकेश भुइयां के रूप में हुई है. 

समाजसेवी ने किया आर्थिक सहयोग

घटना के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी हसनाथ खां ने पीड़ित परिवार को पांच-पांच हजार रूपये का आर्थिक सहयोग दिया है. ट्रैक्टर मानदेय के मुजीब खां का बताया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button