Jharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: विक्रम पांडेय को टुंडी से टिकट दिये जाने के बाद BJP किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष का इस्तीफा

Dhanbad: टुंडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय के बेटे को विक्रम पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्हें टिकट दिये जाने से नाराज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

इसके अलावा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है. अपने इस्तीफे में उन्होंने धन कुबेर को टिकट बेचने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ेंःदेश नहीं झुकने दूंगा-देश नहीं बिकने दूंगा कहते-कहते सब बेचते जा रहे

दीप नारायण सिंह ने कहा कि टुंडी विधानसभा की जनता बाहरी व्यक्ति को टिकट देने से आहत है और विधानसभा क्षेत्र की गरीब-गुरबा जनता, अभिभावकों और बुद्धिजीवियों के कहने पर उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है.

जनता को धोखा देने और टिकट बेचने का लगाया आरोप

किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने यह आरोप लगाया है कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और टिकट धनकुबेर के बेटे को बेचा गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने आम जनमानस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है.

उन्होंने यह भी कहा कि मैंने 23 वर्षों तक पार्टी की सेवा की है और यहां की जनता ने मुझे नेता नहीं बेटा के रुप में स्नेह दिया है.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: विधि-व्यवस्था संभालने के लिए झारखंड पुलिस को मिले 10 हजार से ज्यादा गृह रक्षक

लोकसभा में कटा था रविंद्र पांडेय का टिकट बेटे को टिकट दे की भरपाई

याद दिला दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सीटिंग एमपी रविंद्र कुमार पांडेय का टिकट काट कर आजसू को दिया था. इसके बाद भी रविंद्र पांडेय पार्टी में बने रहे और अब भाजपा ने उनके बेटे को टुंडी से मैदान में उतार कर इसकी भरपाई भी कर दी है. भाजपा ने बुधवार की रात पांचवी सूची जारी की थी. जिसमें कांके के वर्तमान विधायक जीतूचरण राम का भी टिकट काट दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःस्मार्टफोन से बायोमेट्रिक अटेंडेंस व ई-विद्यावाहिनी का काम न करने वाले शिक्षकों का  रुकेगा वेतन 

Related Articles

Back to top button