Uncategorized

शीना हत्याकांड : पीटर मुखर्जी का लाई डिटेक्टर टेस्ट हुआ

नई दिल्ली : हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में स्टार इंडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर मुखर्जी का यहां शनिवार को सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएसएफएल) के विशेषज्ञों की मौजूदगी में लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, पीटर से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वित्तीय व अपनी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी व सौतेली बेटी शीना से संबंधों सहित 20 से अधिक सवाल किए।

सीबीआई को शुक्रवार को शहर की एक अदालत से पीटर का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मंजूरी मिल गई, क्योंकि वह जांच में सीबीआई के साथ सहयोग नहीं कर रहे थे।

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि इससे पहले, पूछताछ के दौरान पीटर द्वारा उचित व संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद जांच एजेंसी ने अर्जी को सीबीआई की एक विशेष अदालत में दाखिल किया था।

एजेंसी पीटर व इंद्राणी के संयुक्त बैंक खातों की जांच कर रही है।

एजेंसी पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के संयुक्त खातों की भी पड़ताल कर रही है।

उनके पैसे एचडीएफसी, बार्कले तथा कोटक महिंद्रा सहित कई बैंकों में जमा हैं, जिनकी जांच हो रही है।

एजेंसी ने इंद्राणी व पीटर के बैंक खातों की पहचान की है, जिसमें पाया गया कि इंद्राणी ने कई फिक्स्ड डिपॉजिट कर रखे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इंद्राणी ने एक खाते में कथित तौर पर 80 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट कर रखा है और इस खाते को उन्होंने शीना की हत्या के बाद खोला था।

मुंबई पुलिस ने शीना हत्याकांड में अगस्त में शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना व उनके पूर्व ड्राइवर राय को गिरफ्तार किया था।

शीना की अप्रैल 2012 में हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button