Uncategorized

लातेहार के गारु में पुलिस व माअोवादी के बीच तीन घंटे चली मुठभेड़, एरिया कमांडर बिरबल ढ़ेर, हथियार बरामद

Latehar :  लातेहार के गारु थाना क्षेत्र के भीतरपंडरा में गुरुवार को पुलिस और भाकपा माअोवादी के नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ दिन के करीब 3.00 बजे से 6.00 बजे तक चली. मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर बिरबल मारा गया. पुलिस ने घटनास्थल से उसका शव और हथियार बरामद किया है. लातेहार और पलामू इलाके में  बिरबल आतंक का प्रयाय था. मुठभेड़ में झारखंड जगुअार और सीआरपीएफ के कमांडेंट मनीष भारती शामिल थे. पुलिस के आधिकारिक सूत्र ने दावा किया है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है. मुठभेड़ के बाद पुलिस घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रही है. घटनास्थल गारू थाना से करीब 30 किमी की दूरी पर है.

dead naxal birbalबीजे सैक सदस्य बलराम उरांव व चंदन के दस्ते से हुई मुठभेड़

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाकपा माअोवादी बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी (बीजे सैक) के सदस्य बलराम उरांव और सब जोनल कमांडर चंदन सिंह का दस्ता पिछले कई दिनों से गारु इलाके में घूम रहा था. इसकी सूचना पर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की. अभियान के दौरान दिन के करीब 3.00 बजे भीतर पंडरा गांव के निकट पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई. मुठभेड़ की खबर के बाद लातेहार मुख्यालय से पुलिस के अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है. 

पुलिस ने दावा किया है माओवादियो का बहुत नुकसान हुआ है. चार-पांच नक्सली घायल हुए हुए हैं. नक्सलियो के कुछ राशन और दैनिक इस्तेमाल का सामान बरामद हुआ है. इलाका में जवान सर्च अभियान चला रहे है. बताया जाता है कि माओवादियों की संख्या 35 के करीब थी. वही जगुआर के जवान 100 की संख्या में थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button