JharkhandRanchiTODAY'S NW TOP NEWS

झारखंड : सात IAS अधिकारियों का तबादला, अनय मित्तल बने रांची के उप विकास आयुक्त

Ranchi : गुरुवार को झारखंड के सात आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया.  रांची के उप विकास आयुक्त दिव्यांशु झा हटाए गए और उनकी जगह पर 2015 बैच के आइएएस अधिकारी अनय मित्तल को रांची का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाया गया.

जानिए कौन कहां थे और कहां गए

  •  निदेशक उच्च शिक्षा झारखंड के पद पर पदस्थापित श्री दिनेश प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त मेदनीनगर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया.
  • अवर सचिव ऊर्जा विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित श्री शशिधर मंडल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया.
  • अपर सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित श्री शिशिर कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आदिवासी कल्याण आयुक्त झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया.
  • संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड के पद पर पदस्थापित श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह को अगले आदेश तक नगर आयुक्त हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.
  • निदेशक उद्योग झारखंड के पद पर पदस्थापित श्री मुकेश कुमार (अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक JIIDCO) को अगले आदेश तक अपने अतिरिक्त प्रभार के अलावा अभियान निदेशक झारखंड राज्य स्किल मिशन सोसायटी के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  • उप विकास आयुक्त रांची के पद पर पदस्थापित श्री दिव्यांशु झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जैप आईटी झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया. श्री दिव्यांशु झा अगले आदेश तक अपने कार्य के अतिरिक्त JSAC के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  • उप विकास आयुक्त सिमडेगा के पद पर पदस्थापित अनय मित्तल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त रांची के पद पर पदस्थापित किया गया.

Related Articles

Back to top button