Court NewsRanchi

गुमला विधायक भूषण तिर्की की डिस्चार्ज याचिका खारिज

Ranchi : गुमला विधायक भूषण तिर्की के द्वारा एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत में दाखिल डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी गयी है. उनके खिलाफ जल्द ही मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के एक मामले में आरोप गठन होगा. अदालत ने उनकी ओर से दाखिल याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद 27 जून को आदेश सुरक्षित रख लिया था. अब अदालत उनके खिलाफ आरोप गठन के बिंदु पर 15 जुलाई को सुनवाई करेगी. बता दें कि विधायक भूषण तिर्की ने 19 अप्रैल को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी. घटना को लेकर गुमला थाना में भूषण तिर्की के साथ फ्लोरा मिंज, शीला टोप्पो, शांति मारग्रेट बाड़ा, पुष्पा किस्पोट्टा, रंजीत सरदार के खिलाफ साल 2016 में प्राथमिकी(कांड संख्या 421/2016) दर्ज की गयी थी.

इसे भी पढ़ें :झारखंड ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और चौबीसों जिलों में पोषण सखियों की नियुक्ति में केंद्र से मांगी मदद, केंद्र ने कहा-दें प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button