Uncategorized

वड़ोदरा: पूर्व छात्र ने एमएस विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में आग लगायी, डिग्री मिलने में हो रही देरी से था नाराज

Vadodara: डिग्री मिलने में हो रही देरी को लेकर नाराज एक पूर्व छात्र ने विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय को आग लगा दी. छात्र गुजरात के वड़ोदरा स्थित एम एस विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट्स का छात्र रह चुका है और डिग्री मिलने में हो रही देरी को लेकर नाराज था. पुलिस आयुक्त मनोज शशिधर ने कहा कि मोहन को अदालत में पेश किया जायेगा, जहां पुलिस उसे रिमांड पर लेने की मांग करेगी. पुलिस का दावा है कि मोहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंः बजट में ग्रामीण क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाना दिखाता है, गुजरात चुनाव परिणाम से सचेत हो गई है सरकार : शिवसेना

सिंडिकेट का एक सदस्य मामूली रूप से झुलसा

पुलिस के अनुसार बीती शाम आग लगने की घटना के दौरान फाइलें हटाने की कोशिश कर रहा सिंडिकेट का एक सदस्य जिगर इनामदार मामूली रूप से झुलस गया. उल्लेखनीय है कि सिंडिकेट, एमएसयू की शीर्ष निर्णायक संस्था है. सयाजीगंज थाने के निरीक्षक हरेश वोरा के अनुसार आरोपी चंद्रमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह 11 साल पहले विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स का छात्र था.

कई पत्र लिखे जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला था

तेलंगाना के वारंगल जिला निवासी आरोपी चंद्रमोहन विश्वविद्यालय के कुलपति परिमल व्यास से मिलकर अपनी डिग्री मिलने में हो रही देरी का कारण जानना चाहता था. उसने मई 2007 में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी. मामले में उसका दावा है कि इस संबंध में विश्वविद्यालय अधिकारियों को कई पत्र लिखे जाने के बावजूद उसे उनसे कोई जवाब नहीं मिला था और इस वजह से वह विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर हो रही देरी का कारण जानना चाह रहा था.

इसे भी पढ़ेंः अच्छी खबरः टोल वसूलते हैं तो NH सड़कों को मेंटेन रखें, नहीं तो आधा होगा टोल टैक्स-NHAI

कुलपति कार्यालय सहित दो कमरे जलकर खाक हो गये

घटना के संबंध में बताया गया कि मोहन एक बोतल में पेट्रोल लेकर आया था और कुलपति से मुलाकात को लेकर उनके पीए जयकुमार नायर के साथ विवाद होने के बाद उसने कार्यालय के एक सोफा पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी. उन्होंने बताया कि कुलपति कार्यालय सहित दो कमरे जलकर खाक हो गये. कुछ फाइलें और दस्तावेज भी आग में जलकर नष्ट हो गये. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कुलपति अपने कार्यालय में नहीं थे. कुलपति के अनुसार, यह बेहद दुखद घटना है. मैं कल गांधीनगर में था और इस छात्र को मुझसे मिलने के लिये कम से कम एक दिन इंतजार करना चाहिए था.

इसे भी पढ़ेंः सीएम महबूबा ने की भारतीय सेना की तारीफ, अफस्पा हटाने से किया इंकार

अश्लीलता विवाद के केंद्र में रहा था छात्र

गौरतलब है कि यह छात्र वर्ष 2007 में ‘‘अश्लीलता विवाद’’ के भी केंद्र में रहा था. पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में चंद्रमोहन ने हिंदू देवी देवताओं की कथित ‘‘अश्लील’’ मुद्राओं में तस्वीरें बनायी थीं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button