Uncategorized

कपरफुटवा के ग्रामीणों में फैलाया जा रहा भ्रम, रूबरू हुए पुलिस अधिकारी सुरक्षा का दिलाया विश्वास

News Wing

Ramgarh, 15 September:  रामगढ-बोकारो सीमा क्षेत्र के कपरफुटवा में बार-बार केन बम मिलने की घटना तो हो ही रही है साथ ही यहां ग्रामीणों के बीच भ्रम भी फैलाये जा रहे हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें किसी भी भ्रम में न पड़ने और प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव मदद दिये जाने का आश्वासन दिया.

रामगढ़ एसपी किशोर कौशल और बोकारो एसपी वाई एस रमेश पहुंचे कपरफुटवा 

इसी के तहत ग्रामीणों से मिलने रामगढ़ एसपी किशोर कौशल और बोकारो एसपी वाई एस रमेश अपनी पूरी फ़ौज के साथ कपरफुटवा पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद दिये जाने का भरोसा भी दिलाया. साथ ही ग्रामीणों से अपील की गयी कि वे पुलिस प्रशासन की मदद करें.

केन बम घटना को लेकर हुई बातचीत

बैठक में बार बार मिल रहे केन बम पर चर्चा की गयी. पुलिस द्वारा ग्रामीणों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कहते अधिकारियों ने कहा कि आप निर्भीक होकर सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ लें. आप लोग पुलिस को सहयोग कर अच्छे समाज के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिचित करें. अधिकारियों ने गांव में ग्राम रक्षा दल बनाने की भी बात की. घंटो चली बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लोगों के मन में विश्वास पैदा करने की कोशिश की.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button