Uncategorized

एक ओर पानी के लिए तरस रहे हैं लोग, दूसरी ओर 3 लाख गैलन क्षमता वाली रांची की दो जलमीनार बनकर भी है बेकार

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया डिविजन के दो जलमीनार लंबे समय से तैयार है, लेकिन इसका फायदा वहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है. एक जलमीनार हटिया के सिंह मोड़ के पास है और दूसरा टुपुदाना मे है. ये दोनों जलमीनार बहुत विशाल है, जिसकी क्षमता 3 लाख गैलन पानी की है. सिंह मोड़ और टुपुदाना के ये दोनों जलमीनार शुरू हो जाये तो 3 किलोमीटर की रेडियस में रहने वाले लोगों की पानी की जरूरत को पूरा किया जा सकता है. लोगों तक पानी मुहैया कराने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है.

जेएनयूआरम के तहत एल एंड टी के जरिये यह काम किया जा रहा है. पीएचईडी विभाग के एक्‍सक्‍यूटिव इंजीनियर पीके सिंह ने बताया कि सिंह मोड़ और टुपुदाना के दोनों जलमीनार के लिए रूक्‍का डैम से जलापूर्ति होना है. इसके लिए वहां प्‍लांट भी तैयार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- सिल्ली और गोमिया में उपचुनाव 28 मई को, 10 मई तक नामांकन, 31 मई को वोटों की गिनती

रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद बिछेगी पाइपलाइन

इन दोनों जलमीनार से जलापूर्ति के लिए रिंग रोड में विकास से रामपुर के बीच में 10.7 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है. यहां पर रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की समस्‍या है. जब तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा नहीं होगा, वहां पाईप लाइन नहीं बिछाया जा सकेगा. इसके लिए हमने एनएचएआई और राज्‍य सरकार को लिखा गया है. जब भी जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होगा, पाईपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जायेगा और इलाके में पानी की सप्‍लाई शुरू हो जायेगी.   

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button