
Ranchi : स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों में झारखंड नंबर वन बना है. दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों यह सम्मान झारखंड को प्राप्त हुआ. झारखंड के नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने यह सम्मान ग्रहण किया.
इसे भी पढ़ें : चीन की गलत नीतियों की वजह से खराब हो रहे द्विपक्षीय संबंध, हमारा पक्ष बेहद स्पष्ट – एस जयशंकर
बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अवार्ड शहरी स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है. केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने झारखंड सहित अन्य राज्यो द्वारा किए गए कार्यों के लिए अवार्ड देने का निर्णय लिया है. पुरस्कार समारोह में दिल्ली के विज्ञान भवन में चल रहा है.




