JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand विधानसभा बजट सत्र: झारखंड में नक्सली घटना में मारे गए 1587 नागरिकों में से 794 के आश्रितों को मिली है नौकरी, अन्य को भी जल्द मिलेगा लाभ

Ranchi: झारखंड में नक्सली घटना में मारे गए 1587 नागरिकों में से 794 के आश्रितों को नौकरी मिली है. इसके साथ 1086 को अनुदान राशि का लाभ दिया गया है. बाकियों को भी जल्द इसका लाभ मिलेगा. यह बातें सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कही. इस दौरान उन्होंने बताया कि 2010 से लागू किये गए आत्मसमर्पण नीति के तहत जनवरी 2022 तक कुल 231 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

 

नक्सली को सुविधा लेकिन पीड़ितों को नहीं

भाजपा विधायक बिरंचि नारायण ने सरकार से पूछा था कि 2010 के आत्मसमर्पण नीति के बाद सरेंडर करने वालों को सुविधा मिल जाती है लेकिन नक्सल घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों को लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है. इसी सवाल के जवाब में उपरोक्त बातें संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कही थी.

Related Articles

Back to top button