Uncategorized

अंजुमन चुनाव पर रऊफ गद्दी ने साफ किया अपना रुख, कहाः बैठने वाली अफवाह सरासर गलत

News Wing Ranchi, 25 October: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के सदर रऊफ गद्दी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अंजुमन इस्लामिया का चुनाव लड़ रहे हैं. इसे लेकर बुधवार को डोरंडा स्थित दरगाह कमेटी के बैनर तले शहर के विभिन्न मुस्लिम संगठनों की बैठक हुई. इसमें अंजुमन चुनाव पर चर्चा की गई. संगठन के प्रतिनिधियों ने हाजी रऊफ गद्दी चुनाव में सर्मथन देने की बात कही. पांच नवंबर को होने वाले मतदान में वे अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करेंगे. उन्होंने लोगों से समर्थन करने की अपील भी की है. बैठक में नसीम गद्दी ने कहा कि अंजुमन में बदलाव होना जरूरी है. इसके लिए हाजी रऊफ गद्दी को सदर का उम्मीदवार बनाया गया है. प्रत्याशी रऊफ गद्दी ने कहा कि नाम वापस लेने की अफवाह फैलायी जा रही है. ये बात सरासर गलत है. दमखम लगाकर इस बार चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है. बैठक में इरफान खान, अतिकुर्रहमान, बब्लू पंडित, सरफराज उर्फ संपा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button