
Ranchi : झारखंड में मुख्यमंत्री जन वन योजना का फ्लॉप शो जारी है. पिछले डेढ़ साल में वन विभाग इस योजना से सिर्फ 348 लाभुकों को ही जोड़ पाया है. इसमें लाभुकों को प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही गई थी. अगर लाभुक खुद से पौधा लगाता तो काष्ट प्रजाति के लिये प्रति पौधा 67 रुपये और फलदार पौधा के लिये प्रति पौधा 189 रुपये प्रोत्साहन राशि तय की गई थी. अगर लाभुक को वन विभाग पौधा देता को काष्ट प्रजाति के लिये प्रति पौधा 54 रुपये और फलदार प्रजाति के लिये प्रति पौधा 149 रुपये प्रोत्साहन राशि तय की गई थी. इसके एवज में 77.66 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी जा चुकी है.
प्रति एकड़ 160 फलदार पौधा लगाने का था लक्ष्य
मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत प्रति एकड़ 160 फलदार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया था. इसके तहत कलमी आम, कटहल, अमरूद, आंवला, बेल और लीची के पौधे लगाये जाने थे. वहीं प्रति एकड़ 445 पौधे काष्ट प्रजाति के पौधे लगाये जाने थे. इसके तहत गम्हार, सागवान, महोगनी, क्लोनल, यूकेलिप्टस और एकासिया के पौधे लगाये जाने थे. इस योजना के तहत ग्रामीणों/ लाभुकों को निजी भूमि पर पौधारोपण एवं खेत की मेड़ पर पौधा लगाने के लिये प्रेरित करना था. पौधारोपण एवं रख-रखाव पर हुये खर्च की आंशिक राशि प्रोत्साहन के रूप में वन विभाग द्वारा दी जाती.
क्या था जन वन योजना का उद्देश्य
प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि के साथ पर्यावरण संतुलन कायम रखना
पौधारोपण के माध्यम से भू-जल संरक्षण करना
निजी क्षेत्र में वनोपज का उत्पादन और इसे बढ़ावा देकर अधिसूचित वनों पर दबाव कम करना था
किसानों की भूमि पर पौधारोपण कर उनकी आय बढ़ाना
राज्य में जनसहयोद से वनाच्छादन को बढ़ाना
किस जिला / वन प्रमंडल में कितने लाभुक, कितने रकबा में पौधारोपण, कितना खर्च
| जिला | लाभुक | कितने रकबा में पौधारोपण | खर्च |
| बोकारो | 00 | 00 | 00 |
| चतरा नार्थ | 18 | 32.24 | 150967 |
| चतरा साउथ | 00 | 00 | 00 |
| देवघर | 34 | 98.00 | 615851 |
| धनबाद | 00 | 00 | 00 |
| दुमका | 13 | 18 | 413000 |
| पू. सिंहभूम | 76 | 229.76 | 758020 |
| गढ़वा | 00 | 00 | 00 |
| गिरिडीह पूर्वी | 26 | 95.12 | 1056999 |
| गिरिडीह पश्चिमी | 00 | 00 | 00 |
| गोड्डा | 00 | 00 | 00 |
| गुमला | 06 | 9.29 | 105090 |
| हजारीबाग | 19 | 37.25 | 648522 |
| जामताड़ा | 30 | 66.40 | 2165317 |
| खूंटी | 00 | 00 | 00 |
| कोडरमा | 11 | 32.08 | 219366 |
| लातेहार | 17 | 59.06 | 430624 |
| पाकुड़ | 00 | 00 | 00 |
| पलामू | 00 | 00 | 00 |
| रामगढ़ | 00 | 00 | 00 |
| रांची | 00 | 00 | 00 |
| साहेबगंज | 00 | 00 | 00 |
| सरायकेला | 00 | 00 | 00 |
| सिमडेगा | 49 | 93.91 | 901515 |
| प सिंहभूम | 49 | 114.86 | 301381 |
इसे भी पढ़ें –
इसे भी पढ़ें –




