
New York : अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने कहा कि वह 5 जुलाई को सीईओ का पद छोड़ देंगे. अमेजन को इंटरनेट बुकस्टोर से ऑनलाइन शॉपिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बनाने वाले बेजोस ने बुधवार को कहा कि अमेजन के कार्यकारी एंडी जेसी 5 जुलाई को सीईओ की भूमिका संभाल लेंगे.
बेजोस ने अमेजन के शेयरधारकों की बैठक के दौरान कहा कि हमने इस तारीख को चुना, क्योंकि मेरे लिए इसका भावनात्मक महत्व है. उन्होंने बताया कि ठीक 27 साल पहले 1994 में इसी दिन अमेजन की स्थापना हुई थी.
कंपनी ने इस साल फरवरी में कहा था कि बेजोस कंपनी के सीईओ का पद छोड़ देंगे, लेकिन तब इसके लिए कोई तारीख नहीं बतायी गयी थी.
इसे भी पढ़ें :पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू के कहने पर जेआरडी टाटा ने बनाया था ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड Lakme
कंपनी ने बताया था कि सीईओ का पद छोड़ने के बाद वह कार्यकारी अध्यक्ष की नयी भूमिका में होंगे. बेजोस ने कहा है कि उनके पास अन्य परियोजनाओं के लिए अधिक समय होगा, जिसमें उनकी अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी ब्लू ओरिजिन, उनके द्वारा चलाये जाने वाले परोपकार के काम और वाशिंगटन पोस्ट की देखरेख शामिल है.
इस समय अमेजन में 13 लाख लोग काम करते हैं और ये दुनिया भर में करोड़ो लोगों और कारोबारों को सेवाएं देते हैं.
इसे भी पढ़ें :बच्चों के लिए जल्द से जल्द फाइजर के टीके खरीदे जायें : केजरीवाल




