Uncategorized

मृत संतोषी की मां को गांव वालों ने घर से निकाला, पंचायत भवन में लेना पड़ा शरण (देखें वीडियो)

Akshay/Praveen

Simdega, 21 October: भूख से मौत की शिकार हुई संतोषी की मां के साथ वही हुआ, जिसका डर था. मृत संतोषी का मां कोयली देवी को गांव वालों ने घर से निकाल दिया है. कोयली देवी एक दिन पहले ही इस बात की चर्चा कर रही थी. उसे डर सता रहा था कि गांव वाले उसे घर से बेघर कर देंगे. न्यूज विंग ने कोयली देवी के इस वीडियो को वायरल किया था. कोयली देवी का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों की वजह से गांव के लोग उसके घरवालों के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं. उसे कभी भी घर से भगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ेंः दे नी आयो भात…दे नी आयो भात…बुदबुदाते हुए भूख से मर गई 11 साल की संतोषी

इसे भी पढ़ेंः बाबूलाल मरांडी पहुंचे कारीमाटी, पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहाः भूख से ही हुई है संतोषी की मौत

छह बजे लोग घर घुसे और मारना-पीटना शुरू कर दिया

कोयली देवी अपनी रिश्तेदारों के साथ घर में सोयी हुई थी. सुबह करीब छह बजे गांव वालों उसके घर में जबरन घुस गए. घुसने के बाद घर में रखे सामान को बाहर निकाल कर फेंकने लगे. घर में सोए लोगों को जबरन घर से निकाल दिया. गांव वालों का कहना था कि कोयली देवी के घरवालों की वजह से उनके गांव की इज्जत खराब हो रही है. उन्हें इस गांव में रहने का कोई हक नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः भूख से बाकी बच्चे भी ना मर जाएं, इस डर से गांव छोड़ भाई के घर चली गई थी संतोषी की मां, सास वापस लेकर आई

पतिअंबा पंचायत भवन में ली हुई है शरण

घर से निकाले जाने के बाद कोयली देवी और उसका परिवार जलडेगा प्रखंड के पतिअंबा पंचायत भवन में शरण लिए हुए है. घरवाले काफी डरे हुए हैं. वो कह रहे हैं कि उनके जान को गांव वालों से खतरा है. डीसी सिमडेगा को इसकी सूचना दी जा चुकी है. सूचना मिलने के बाद प्रशासन तो हरकत में है. लेकिन, कोयली देवी के परिवार वालों का डर कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

इसे भी पढ़ेंः सिमडेगाः 11 वर्षीय बच्ची की मौत, सीएम ने दिया 50 हजार की सहायता राशी देने का निर्देश

तारामनी साहू लेकर आयी थी पंचायत भवन ः डीसी

सुबह ऐसी खबर आयी थी कि उनको घर से गांव वालों ने निकाला है. मैंने वहां के थाना प्रभारी और बीडीओ को तत्काल कोयली देवी के घर भेजा. बीडीओ और थाना प्रभारी ने गांव वालों से बात की. गांव वाले ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रहे हैं. कुछ गांव वालों ने बताया कि तारामनी साहू नाम की एक्टीविस्ट उन्हें पंचायत भवन लेकर आयी थी. पंचायत भवन का जो वीडियो वायरल है, हो सकता है कि पंचायत भवन में तारामनी साहू ने बनायी हो. फिलहाल कोयली देवी और उसका पूरा परिवार अपने घर में है, और सुरक्षित है. पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है कि उनकी सुरक्षा में वो तैनात रहें.

मंजूनाथ भजंत्री (डीसी सिमडेगा)

आरोप गलत, मैं तो कल से रांची में हूंः एक्टीविस्ट  

ऐसा मेरे ऊपर आरोप सरासर गलत है. कल से ही मैं रांची में हूं. ये आरोप मुद्दे से भटकाने के लिए लगाया जा रहा है. रांची में मुझे एक प्रेस वार्ता करनी थी. इसी वजह से मैं सिमडेगा से एक दिन पहले ही रांची आ गयी. रांची आने के बाद मैंने कुछ बैठकों में भी हिस्सा लिया. 

तारामनी साहू (सामाजिक कार्यकर्ता)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button