दुमका: मंगलवार को डिजिटल फिनांसियल इनक्लूजन अवेयरनेस एण्ड एक्सेस वर्कशॉप, डीएफआईएए का आयोजन इन्डोर स्टेडियम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, आतंकवाद पर नियंत्रण पाने में कैशलेस इकोनोमी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से कहा कि कैशलेस अर्थव्यवस्था में सरकार न्यूनतम मजदूरी संबंधी कानूनों पर निगरानी रख सकती है। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप निदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने कहा कि कैशलेस विनिमय से ही देश और राज्य में विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा।
कार्यशाला में दुमका जिला के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, समाहरणालय एवं जिला के पदाधिकारी एवं लिपिक, शिक्षक, छात्र एवं अन्य लोगों को कैशलेस विनिमय के बारे में जानकारी दी गयी।




