
Jamshedpur : कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क. इधर शहर के सभी चेकनाकों पर सक्रियता बढ़ा दी गयी है. वहीं चेकनाकों पर शहर के बाहर से प्रवेश करने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट शुरू कर दिया गया है.
सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव डेबा पुल के पास बने चेकपोस्ट में मंगलवार से जांच शुरू कर दिया गया है. वैसे शहर में अधिकतर यात्री एवं निजी वाहन इसी रास्ते से शहर में प्रवेश करते हैं.
इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रसाशन ने यहां जांच कैंप लगाया है. यहां से शहर में प्रवेश करने वालों की पहले कोरोना जांच की जा रही है. तभी उन्हें शहर में प्रवेश मिल रहा है. जिले के वरीय अधिकारी भी लगातार समय-समय पर इस शिविर का जांच कर रहे है.
इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र : तीन बच्चों की मां होना महंगा पड़ा महिला को, गंवानी पड़ी जेल अधीक्षक की नौकरी




