National

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में आतंकवादियों ने तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की हत्या

Shrinagar: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक अल्पसंख्यक चौकी की निगरानी करने वाले तीन पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया. आतंकियों ने मंगलवार को तीन पुलिस कर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि जैनपोरा में यह घटना उस समय हुई जब आतंकवादी एक गार्ड कक्ष में घुसे. तब चार पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे. आतंकियों ने सुरक्षा गार्ड्स पर गोलियां बरसाई. इसमें तीन की मौत हो गई. जबकि एक पुलिसकर्मी जख्मी हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है. मृतकों की पहचान अब्दुल मजीद, मंजूर अहमद और मोहम्मद अमीन के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आतंकवादी पुलिसकर्मियों के हथियार भी अपने साथ ले गये. उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोग सुरक्षित हैं.

Related Articles

Back to top button