Crime NewsHazaribaghJharkhand

बिहार को झुमाने के लिए रांची से ले जा रहे थे ‘कली’, पहुंचने से पहले ही…

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने 164 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए दो लोगों में ओडिशा कालीहांडी के सुनील कुमार और जमशेदपुर बिस्टुपुर के बालेश्वर नाथ शामिल है. पुलिस को इनके पास से 20 हजार रुपये भी मिले हैं. ये गांजा पैकेट में भरकर रांची से बिहार ले जाया जा रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई बरामदी

हजारीबाग एसपी कार्तिक एस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप हजारीबाग के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हजारीबाग के कोनार पुल के पास सफेद रंग की पिकअप वैन को रोका गया. वाहन की जांच करने के बाद उससे 41 पैकेट गांजा बरामद हुआ.

बरामद हुए गांजा का अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में कीमत

हजारीबाग पुलिस के द्वारा बरामद किए गए 164 किलो गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपया आंकी जा रही है. 164 किलो गांजा 41 में पैकेट में थे. सभी पैकेट में करीब चार किलो गांजा भरा था.

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button