Uncategorized

IT टैलेंट के तीसरे चरण की परीक्षा एवं क्विज सोमवार को

रांची: ऑल झारखंड आईटी टैलेंट सर्च उड़ान 2016 के तीसरे चरण की परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट एवं क्विज) 14 नवंबर, 2016 को रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। इसमें हर श्रेणी से 12 टीम यानी तीनों श्रेणी से 36 टीमों के 72 विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे। तीसरे चरण की परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी। द्वितीय चरण की परीक्षा में सफल 645 टीम यानी 1290 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव सुनील कुमार बरनवाल ने इस सबंध में कहा है किझारखण्ड में आईटी क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा निर्देश में की गई थी और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में भी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सहयोग से आईटी टैलेंट सर्च 2016 का आयोजन तीन वर्ग में किया गया जिसमें सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। दो चरणों की परीक्षाएं संपन्न की जा चुकी है तथा तीसरे चरण की परीक्षा हेतु तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सहयोग से माइका एडुकेशन ग्रुप इसका क्रियान्वयन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button