
Hydrabad: तेलंगाना के एक शहर में एक वेश्यालय से ग्यारह नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है और इस संदर्भ में छह महिलाओं समेत आठ तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और समेकिल बाल विकास सेवाओं की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को यादद्रि भोंगिर जिले के यादागिरिगुट्टा में वेश्यालयों पर छापा मारा. टीम ने सात से 10 साल उम्र की 11 लड़कियों को मुक्त कराया और तस्करों को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ेंःमुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में आखिर कौन है “मधु”, जिसकी जांच एजेंसियां भी कर रही तलाश
एक-डेढ़ लाख में खरीदी जाती थीं लड़कियां
![]()
रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने संवाददाताओं को बताया कि तस्कर एजेंट के माध्यम से गरीब परिवारों से इन बच्चियों को खरीदते हैं. ये एजेंट हर लड़की के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करते हैं. आयुक्त के अनुसार तत्पश्चात लड़कियों को वेश्यालय भेजा जाता है और वहां उन्हें यौवनास्था तक रखा जाता है.
इसे भी पढ़ेंःकहीं जुमला बनकर न रह जाये सीएम रघुवर दास की वर्ल्ड क्लास घोषणाएं
हार्मोन इंजेक्शन दे किया जाता था जवान
तस्कर एक डॉक्टर को रखते हैं जो इन बच्चियों को हार्मोन का इंजेक्शन देता है ताकि वे जल्द बड़ी हो जाएं. भागवत ने बताया कि मुक्त करायी गयी सभी लड़कियों को बालिका गृह भेज दिया गया है. तस्करों के खिलाफ भादसं एवं पोक्सो की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




