National

#INXMedia: चिदंबरम से पूछताछ करने ED की टीम पहुंची तिहाड़

New Delhi: आइएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों का एक दल बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचा.

अधिकारियों ने बताया कि यहां एक स्थानीय अदालत के मंगलवार को केंद्रीय जांच एजेंसी को मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछताछ करने की अनुमति देने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की जांच टीम तिहाड़ जेल पहुंची.

इसे भी पढ़ें- इन 11 तथ्यों से जानें कितने खराब हैं देश के हालात, मोदी सरकार ने कहां पहुंचा दिया आपको

21 अगस्त को किया गया था गिरफ्तार

अदालत ने मंगलवार को ईडी को आवश्यकता पड़ने पर चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति भी दे दी थी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी और बेटे कार्ति भी तिहाड़ जेल परिसर पहुंचते देखे गये.

कांग्रेस नेता करीब 55 दिन सीबीआइ और न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं. 21 अगस्त को उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें- #Jamshedpur: बन्ना गुप्ता की होर्डिंग से गायब कांग्रेस का झंडा, BJP से चुनाव लड़ने की है जुगत, क्या मिलेगा मौका

2017 में दर्ज किया गया था धन शोधन मामला

चिदंबरम 2004 से 2014 तक संप्रग-1 और संप्रग-2 सरकारों के दौरान केंद्रीय वित्त और गृह मंत्री थे.

वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन प्राप्त करने के लिए आइएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सीबीआइ ने 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2017 में इस संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया था.

Related Articles

Back to top button