National

#INXMediaCase: तिहाड़ जेल में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से मिले राहुल और प्रियंका

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार सुबह तिहाड़ जेल पहुंचे. और आइएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की.

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी तिहाड़ जा कर चिदंबरम से मुलाकात कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंःदेश की सुरक्षा में #ISRO ने रचा इतिहासः मिलिट्री सेटेलाइट #Cartosat-3 की सफल लॉन्चिंग, पड़ोसी देशों पर होगी पैनी नजर

गौरतलब है कि चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में पहले सीबीआइ और फिर प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं.

ईडी ने लगाया गवाहों से संपर्क का आरोप

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री की जमानत याचिका का विरोध किया है. ईडी ने कहा कि जांच में उनके मनी लान्ड्रिंग में शामिल होने के स्पष्ट सबूत मिले हैं. साथ ही आरोप लगाया है कि पी. चिदंबरम हिरासत में रहते हुए भी गवाहों से संपर्क साधे हैं.

इसे भी पढ़ेंःरघुवर के प्रचार में बेटे ललित के छूटे पसीने, वोटर ने कहा इतने दिनों में कुछ नहीं किया तो वोट क्यों…(देखें वीडियो)

21 अगस्त को चिदंबरम को किया गया था गिरफ्तार

सीबीआइ ने चिदंबरम को 21 अगस्त को जोर बाग स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने 2007 में बतौर वित्त मंत्री चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड द्वारा 305 करोड़ रुपए के निवेश की मंजूरी दिये जाने में कथित अनियमितताओं को लेकर 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी.

पी चिदंबरम 5 सितंबर से ही तिहाड़ जेल में हैं

सीबीआइ और ईडी ने आइएनएक्स मीडिया की प्रमोटर इंद्राणी मुखर्जी और उनके पति पीटर मुखर्जी के बयानों के आधार पर चिदंबरम पर शिकंजा कसा. जांच अभी जारी है और मामले में कई गड़बड़ियां पायी गयी हैं.

आरोप है कि आइएनएक्स मीडिया ग्रुप को 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरती गयी. उस दौरान पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे. वह 5 सितंबर से ही तिहाड़ जेल में हैं.

इसे भी पढ़ेंःकोडरमा: शख्स ने अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से मारकर की हत्या, एक गंभीर

Related Articles

Back to top button