National

कुलभूषण जाधव मामले में 17 जुलाई को इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला आने की संभावना

NewDelhi : इंटरनेशनल कोर्ट (हेग) में चल रहे कुलभूषण जाधव वाले मामले में 17 जुलाई को फैसला आने की संभावना है. खबर है कि कोर्ट अपना फैसला शाम 6.30 बजे सुना सकता है.  भारत और पाकिस्तान के इस मुद्दे पर सभी की नजरें हैं.  जान लें कि  इस साल 18 से 21 फरवरी तक हेग के इंटरनेशनल कोर्ट में इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान की ओर से  दावे और दलीलें पेश किये गये थे.  भारतीय मूल के नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ईरान से पकड़ा था. इसके बाद पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने जाधव को जासूसी के झूठे आरोप में फांसी की सजा सुना दी थी.

इंटरनेशनल कोर्ट ने कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी

भारत 2016 से ही जाधव के कोंसुलर एक्सेस की मांग कर रहा है. इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास जाधव  के मामले में यह मांग कर रहा है. हालांकि भारत के बार बार आग्रह पर भी पाकिस्तान भारत की मांग ठुकराता रहा. इसके बाद  आठ मई 2017 को भारत पाकिस्तान के खिलाफ इस केस को इंटरनेशनल कोर्ट लेकर गया. इसमें भारत ने पाकिस्तान पर वियना समझौता 1963 के उल्लंघन का आरोप लगाया. 18 मई 2017 को इंटरनेशनल कोर्ट ने कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी. कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा, जब तक आईसीजे इस मामले में अपना अंतिम निर्णय नहीं सुना देता, पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को सजा नहीं दे सकता.

इसे भी पढ़ेंःमगध-आम्रपाली कोल परियोजनाः कॉरपोरेट घराना अब छीन रहा स्थानीय लोगों का रोजगार

Related Articles

Back to top button