
Dubai : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) शनिवार को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा पेश करेगी.आईसीसी की ओर से ‘आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम’ खिलाड़ी सुनील गावस्कर और ग्रीम पोलाक टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पुरस्कार समारोह के तुरंत बाद कोहली को गदा देंगे.
इसे भी पढ़ें: कोरिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी को सौंपी गयी कमान
10 लाख डॉलर की दी जायेगी ईनामी राशि
भारत ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में तीसरे और अंतिम टेस्ट में जीत के बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर एक स्थान और 10 लाख डॉलर की ईनामी राशि दी जायेगी.यह चौथी बार है जब टीम इंडिया को टेस्ट चैम्पियनशिप गदा दी जायेगी. इससे पहले भारतीय टीम को महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 और 2011 में गदा दी चुकी है. कोहली अक्टूबर 2016 में टेस्ट चैम्पियनशिप गदा लेने वाले विश्व के चौथे कप्तान बने थे.

इसे भी पढ़ें: बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर मौसम ने फेरा पानी : कोहली
टेस्ट क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन करने वाली टीम को दिया जाता है गदा
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन करने वाली टीम को दिया जाता है यह गदा. आईसीसी उसी टीम को सौंपती है, जो टेस्ट रैकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग के साथ टॉप पर हो. आईसीसी टेस्ट रैकिंग में टीम इंडिया नंबर 1 बनी है. उसके पास 5313 पॉइंट हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम है. अफ्रीकी टीम के पास 4484 पॉइंट हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




