News Wing
Simdega, 13October: भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज नगेसिया की हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नगेसिया की हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार भी बरामद की गई है. सिमडेगा के एसपी राजीव रंजन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया. SIT की टीम ने एसपी राजीव रंजन के नेत्तृव में एक सप्ताह के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इस कांड में सफलता हासिल किया.
विजय टाईगर ने रची थी हत्या की साजिश
गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि पूरी योजना विजय डांग उर्फ विजय टाईगर के द्वारा बनाया गया था. विजय टाईगर पी.एल.एफ.आई.का एरिया कमाण्डर है और उनके ऊपर दो लाख का ईनाम भी है. उन्ही के द्वारा अपराधियों को 9 एम.एम. पिस्टल और 12 बोर का देशी कट्टा दिया गया था.हत्या की साजिश पतिअम्बा जंगल में बनाया गया था. मेले में खाली जगह देख कर गोली मारने की कही गई थी बात.
6 अक्टूबर को हुई थी हत्या
बता दें कि भाजपा नेता मनोज नगेसिया को अपराधियों ने उस वक्त गोला मारा जब वो लचरागड इंद मेला देखने को बाद खाना खाने की तैयारी में थे, गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए थे. घायल मनोज नगेसिया को इलाज के लिए सिमडेगा लाया जा रहा है. जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
पचास-पचास हजार रुपये देने की कही गई थी बात
एसपी राजीव रंजन ने बताया कि अपराधियों ने पुलिस के सामने यह भी स्वीकार किया कि हत्या के बदले पचास-पचास हजार रुपये देने की बात कही गई. ये सारा योजना विजय डांग, शीतल कडुलना, अनुप टापनो एवं लोरेन सामद ने साथ मिल कर बनाया था.
अपराधियों के पास से बरामद हथियार
-एक लोडेड पिस्टल मैगजीन लगा हुआ,
-9 एम.एम. की गोली-2
-12 बोर का जिन्दा गोली- 2
-मोटरसाईकिल-2
पी.एल.एफ.आई. पर्चा-5




