रांची: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री दास की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक हुर्इ। इसमें आजीवन कारावास की सजा काट रहे व्यक्तियों की सजा का पुनरीक्षण किया गया। पर्षद के सामने आये 87 मुद्दों में 78 सजायाफ् लोगों को बरी करने का निर्णय लिया गया। ज्यादातर अपराधियों ने 15 साल की सजा पूरी कर ली थी। उनकी अधिक आयु और पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं होने के आधार पर उन्हें बरी करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में गृह विभाग के प्रधान सचिव एस0के0जी0 रहाटे, पीठासीन पदाधिकारी (माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड द्वारा नामित) श्रीगणेश दत्त, डी0जी0पी0 डी0के0 पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, जेल आइ0जी0 सुमन गुप्ता समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
क्रम संख्या कारा का नाम बंदियों की संख्या
1. लोकनायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग 24
2. बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा, होटवार, राँची 27
3. केन्द्रीय कारा, दुमका 17
4. केन्द्रीय कारा, घाघीडीह, जमशेदपुर 07
5. केन्द्रीय कारा, मेदिनीनगर, पलामू 11
6. मंडल कारा, गढवा 01




