News Wing
Nepal, 28 October: नेपाल में एक बस दुर्घटना में आज करीब 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि बस में सवार 15 अन्य लोग घायल हो गये. बस पर करीब 50 लोग सवार थे. घटना नेपाल केनेपाल के धादिड़ जिले के राजमार्ग में घटी. जहां त्रिशूली नदी में बस अचानक अनियंत्रित होकर गिर गयी.
त्रिशूली नदी से पांच महिलाएं और दो बच्चों का शव बाहर निकाला गया
काठमांडो पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजबिराज से काठमांडो जा रही बस यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर घाटबेसी बांगे मोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. धाडिंग में पुलिस अधीक्षक ध्रुबराज राउत के अनुसार अब तक त्रिशूली नदी से पांच महिलाएं और दो बच्चों का शव बाहर निकाला गया है.
नहीं हो पायी है शवों की शिनाख्त
अधीक्षक ध्रुबराज राउत के अनुसार इन शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. खबर में बताया गया है कि 15 लोग सुरक्षित तैर कर नदी के तट तक पहुंचने में सफल रहे. हादसे में उन्हें मामूली चोटें आयी.
अन्य फंसे यात्रियों को बचाने का प्रयास जारी
हालांकि यात्रा कर रहे यात्रियों की सही संख्या के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ अन्य यात्रियों के बस में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बचाने का प्रयास जारी है.




