
Patna : राजद सांसद मो. तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम के इस्तीफे के बाद खाली हुई जोकीहाट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है. छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक 43 फीसद वोट पड़े हैं. 2.70 लाख मतदाता नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. पूर्व जदयू नेता सरफराज आलम वर्तमान में राजद सांसद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी.
Patna : राजद सांसद मो. तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम के इस्तीफे के बाद खाली हुई जोकीहाट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है. छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक 43 फीसद वोट पड़े हैं. 2.70 लाख मतदाता नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. पूर्व जदयू नेता सरफराज आलम वर्तमान में राजद सांसद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी. जदयू अपना सीट गंवाना नहीं चाहेगी, वहीं अभी तक के आंकड़ों को देखा जाये तो जोकीहाट विधानसभा सीट पर तस्लीमुद्दीन परिवार का ही ज्यादा कब्जा रहा है. अबतक हुये 14 बार के चुनाव में 9 बार तस्लीमुद्दीन परिवार ने इस सीट पर कब्जा जमाया है. इस उपचुनाव में तस्लीमुद्दीन परिवार का उम्मीदवार राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रहा है.
मतदान शुरू होने से पहले जिला नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी पहुंचे. उन्होंने वहां कानून व्यवस्था व मतदान की तैयारियों का जायजा लिया. सुबह सात बजे से पहले ही मतदान के लिए कतार लगनी शुरू हो गई थी. मिली जानकारी के अनुसार 331 बूथों पर समय से मतदान शुरू हो गया.
इसे भी पढ़ें- 2019 के चुनावों में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें NDA जीतेगा : भाजपा
राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने किया हंगामा
सिसौना के बूथ संख्या 89 पर पहुंचे राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने प्रशासन पर वैध कागजात रहने के बावजूद मतदान के लिए आधार कार्ड मांगने का आरोप लगाया. शाहनवाज ने कहा कि मतदान फीसदी कम करने की साजिश है. बूथ पर शाहनवाज ने इस मामले को लेकर हंगामा किया. उन्होंने कहा कि ऐसा पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है.
सरफराज के इस्तीफा के बाद खाली हुई थी सीट
इसी साल मार्च में जदयू विधायक सरफराज आलम के विधानसभा एवं पार्टी से इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर अररिया से सांसद चुने जाने के बाद जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हुई थी. सरफराज के पिता मो. तस्लीमुद्दीन राजद के सांसद थे, जिनका निधन पिछले साल सितंबर में हो गया था. पिता के निधन के बाद खाली हुई सीट से सरफराज राजद के टिकट पर सांसद बने हैं.
पुल नहीं, तो वोट नहीं
जोकीहाट के चौकता पंचायत में टेकनीहाट से चौकता गांव जाने वाली सड़क पर दनसिया पुल पिछले तीन साल से टूटा हुआ है, जिसके कारण कई गांव के लोगों को परेशानी हो रही है. पुल न बनने से नाराज लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है. दोपहर 12:30 बजे तक चौकता पंचायत के दर्जनों बूथों पर मतदाता नहीं आए.
इसे भी पढ़ें- केरल के बाद बिहार में निपाह वायरस का अलर्ट, मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
महलगांव में मतदान का बहिष्कार

सड़क और पुल नहीं बनने से आक्रोशित लोगों ने महलगांव थाना क्षेत्र के चार बूथों (215, 215 क, 216, 216 क) पर मतदान का बहिष्कार किया है. एसडीपीओ केडी सिंह ने लोगों को वोटिंग के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. इन केंद्रों पर वोटरों की संख्या करीब 3100 है.
इसे भी पढ़ें- कटिहार : क्लर्क के साथ अप्राकृतिक यौनाचार पर ADM के खिलाफ मामला दर्ज
बूथ लुटेरों को देखते ही गोली मारने का आदेश
जोकीहाट क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. 19 कंपनी पारा मिलिट्री और बीएमपी कंपनी के जवानों की तैनाती की गई है. बूथ लुटेरों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है. मतदान केंद्र के 200 मीटर के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.
ये प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत
उपचुनाव में आरजेडी से सांसद सरफराज आलम के छोटे भाई शहनवाज आलम, जदयू से मुर्शिद आलम, जन अधिकार पार्टी से गौसुल आजम के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इरफान आलम, शब्बीर अहमद, प्रसनजीत कृष्ण, जावेद आलम, मसरूर आलम और मुबिनुल हक चुनावी मैदान में हैं. सोमवार को इन सबों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. 2.70 लाख मतदाता इन सबके भाग्य का फैसला करेंगे.
2005 से इस सीट पर जदयू का रहा है दबदबा
इस बार यहां से जदयू के मुर्शिद आलम चुनाव लड़ रहे हैं. जदयू के पक्ष में ये है कि जोकीहाट से 2005 से लगातार जदयू के विधायक बनते आये हैं. 2005 में यहां से जीते मंजर आलम बिहार सरकार में मंत्री भी बने थे. पलासी के10 पंचायतों में इनकी पकड़ मजबूत बताई जा रही है.
जदयू के विपक्ष में ये है कि वर्तमान उम्मीदवार मुर्शिद आलम पर कई गंभीर आरोप हैं. हालांकि इन आरोपों पर उनका कहना है कि सभी आरोप राजनैतिक दुश्मनी में लगाए गए हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




