ChaibasaCrime NewsJharkhandRanchi

Breaking: चाईबासा के तुम्बाहाका जंगल में IED की चपेट में आये जवान, सर्चिंग के लिए निकली थी जवानों की टीम

Ranchi: चाईबासा के तुम्बाहाका झारखंड के नक्सल प्रभावित चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. बीते 11 जनवरी को छः जवान आईईडी की चपेट में आये थे, वही 12 जनवरी को इसी इलाके में तीन जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गये थे.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : मो शब्बीर की हत्या के आरोपी बबलू नौशाद की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, पति को निर्दोष बताते हुए की उचित जांच की मांग

बता दें कि इलाके में भ्रमणशील एक करोड़ के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भाष्कर व एक करोड़ रुपये के इनामी केन्द्रीय कमेटी सदस्य पतिराम माझी उर्फ अनल, 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू समेत अन्य नक्सलियों को पकड़ने के लिए सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के जवान लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. कोल्हान व पोड़ाहाट इलाके के ट्राईजंक्शन को अपना निशाना बनाते हुए संयुक्त टीम छापामारी अभियान चला रही है. पुलिस को इस इलाके में फंसाने के लिए नक्सलियों ने जगह-जगह सीरिज में लैंड माइन लगा रखे हैं. सुरक्षाबल पूरे एहतियात के साथ आपरेशन चला रही है. इसमें सफलताएं भी मिल रही हैं.

Related Articles

Back to top button